वर्तमान में विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करना आवश्यक: डॉ अनुज

भास्कर न्यूज|गिरिडीह गिरिडीह कॉलेज की एनएसएस यूनिट वन ने राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत और समापन राष्ट्रीय गान के साथ की गई। मंच संचालन अमित कुमार यादव और धन्यवाद ज्ञापन रिया कुमारी सिंह ने किया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ मधुश्री सेन सान्याल, प्राचार्या, आर के महिला कालेज गिरिडीह मौजूद थी। अध्यक्षता गिरिडीह कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने की। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के प्रतिरूप की झांकी का स्वरूप काजल कुमारी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा एनएसएस इकाई 1 के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो धर्मेन्द्र कुमार वर्मा ने किया। अतिथि परिचय और स्वागत भाषण सुशांत मंडल ने किया। डॉ सान्याल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आज भी प्रासंगिक हैं, इनके चरित्र का अनुसरण करने से युवाओं के साथ साथ राष्ट्र में भी परिवर्तन हो सकता है। डॉ अनुज कुमार ने शिक्षा के साथ श्रम का महत्व बताते हुए कहा कि आज विवेकानंद के इन विचारों को आत्मसात करना आवश्यक है – शिक्षा का हुआ कैसा हाल, दूर कलम से गया कुदाल”। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान पूर्व में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आंचल कुमारी प्रथम, संदीप कुमार शर्मा द्वितीय, मुहम्मद तनवीर हसन तृतीय को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन समिति के सदस्य को जो राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के वॉलेंटियर भी हैं, उन सभी को प्रमाण पत्र दे कर प्रोत्साहित किया गया । सफलतापूर्वक कार्यक्रम संचालन कराने में राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट वन के स्वयंसेवक सुजल कुमार, काजल मंडल, काजल पांडे, सुशांत कुमार, अमित यादव, रिया सिंह, पायल कुमारी , सानिया कुमारी, रिद्धि कुमारी, निलेश मंडल, विनीता कुमारी, नीतू कुमारी, पायल कुमारी, कविता कुमारी‌, सुरुचि कुमारी ‌आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *