भास्कर न्यूज |गिरिडीह सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ गिरिडीह की ओर से खंडोली स्थित एकल अभियान के जीआरसी भवन में परिवार मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महासंघ के जिला कमेटी विस्तार को लेकर चर्चा की गई। जिसकी शुरुआत भगवान भुवन भास्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेश पाठक और राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार मिश्र उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान गिरिडीह नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर मिश्र, नगर सचिव पल्लव भक्त, गिरिडीह मुफ्फसिल अध्यक्ष विश्वेसर पाठक, मुफ्फसिल सचिव कुलदीप मिश्र, पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष विद्याभूषण मिश्र, पीरटांड़ प्रखंड सचिव कपिल मिश्र, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप मिश्र, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पाठक, जमुआ प्रखंड सचिव अजय उपाध्याय, डुमरी प्रखंड अध्यक्ष अजित पाठक, धनवार प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र का चयन किया गया। उन्हें दो महीने के अंदर कमेटी विस्तार करने को कहा गया। सर्वसम्मति से जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक, उपाध्यक्ष प्रभाकर पाठक, उदय चन्द्र मिश्र, पंकज मिश्र को महासचिव, ग्रीष्म कुमार भक्त, मुकुंद मुरारी, कृष्ण नंदन मिश्र एवं बिनोद मिश्र को सचिव चुना गया। कोषाध्यक्ष कृष्ण कांत मिश्र को चुना गया। मीडिया प्रभारी निशांत मिश्र व अनिलेश गौरव को बनाया गया है। वहीं युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ सागर मिश्र बनाए गए। सबिता मिश्रा बनीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष महिला मोर्चा की अध्यक्ष सबिता मिश्रा का और सचिव के लिए सुनीता देवी का चयन किया गया है। कमेटी विस्तार के बाद नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक में घरेलू हिंसा, सामाजिक कुरीतियां एवं अन्य विवाद को सामाजिक स्तर पर सुलझाने के मुद्दे पर जोर दिया गया तथा कार्यक्रम के दौरान बिनोद मिश्र और निशान्त कुमार मिश्र के द्वारा समाज के लोगों को हार्ट अटैक से बचने के लिए सीपीआर ट्रेनिंग दी गई। मौके पर दिलीप उपाध्याय, दामोदर पाठक, आत्माराम पाठक, दिवाकर भक्त, पशुपति मिश्र, सुरेन्द्र मिश्र, गौरीशंकर पाठक, रामकिंकर उपाध्याय, रामलाल मिश्र, अनन्त मिश्र, बमबम उपाध्याय आदि थे।


