अमृतसर| चाटीविंड पुलिस ने लग्जरी लाइटें चोरी करने के आरोप में एक को काबू किया है। हरिंदर सिंह निवासी मानांवाला खुर्द ने बताया कि वह गिल रिजोर्ट का मालिक है। बीती 4 जनवरी से 8 जनवरी तक वह अपनी बेटी को यूनिवर्सिटी देहरादून छोड़ने गया था। जब वह 9 जनवरी को वापस आया तो रिजोर्ट में आकर देखा तो वहां लगी डिजीटल डीजे लग्जरी लाइटें नहीं थी। वहां से लाइटें चोरी हो चुकी थी। जब सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो पता चला कि सफाई सेवक लवप्रीत सिंह निवासी वडाला ने चोरी की है। जो रोजाना दो-दो लाइटें चोरी कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।


