सुल्तानविंड के लोग कच्ची गलियों और पानी न आने से तंग, 2014 में शुरू 285 करोड़ का प्रोजेक्ट आज भी अधूरा

अमनदीप सिंह दक्षिण हलके के अंतर्गत आते गांव सुल्तानविंड में आज भी लोग कच्ची गलियों से परेशान हैं। इलाके में सीवरेज डालने के बाद वाटर सप्लाई की पाइप भी डाली गई, लेकिन लोगों को उसमें पानी नसीब नहीं हो रहा है। पाइपों में पानी शुरू ही नहीं किया गया। जिस कारण इलाके में लोगों को आज भी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इलाका निवासी परमजीत सिंह, गगनदीप सिंह, गुरदयाल सिंह ने बताया कि सुल्तानविंड इलाके में अकाली-भाजपा सरकार के समय 285 करोड़ की लागत से सड़कें, सीवरेज और वाटर सप्लाई का काम शुरू करने का शिलान्यास 2014 में रखा गया था। उस समय हलके के विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया थे। कूड़े के डंप का मुद्दा उठने के बाद बुलारिया अकाली दल से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो गए और प्रोजेक्ट वहीं रुक गया। जिसके बाद कांग्रेस सत्ता में आ गई। 2017 में बुलारिया फिर हलके से विधायक बने। इस प्रोजेक्ट के तहत दो साल बाद काम फिर शुरू करवाया गया। उस समय काम जोरों पर चला कुछ इलाके में सीवरेज डाले गए वाटर सप्लाई पाइप भी डाली गई। लेकिन प्रोजेक्ट के तहत लोगों को पूरी सुविधा नहीं मिली। जिसके बाद 2022 में आम आदमी पार्टी सत्ता में आ गई। जिसके बाद काम आज भी अधूरा है। लोग आज भी कच्ची सड़कों के साथ पीने के पानी को मोहताज है। पिछले दो साल से शहर में निगम चुनाव नहीं हुए थे। अब तो निगम चुनाव भी हो गए हैं। लोगों ने मांग की है कि इस बार 285 करोड़ के प्रोजेक्ट को पूरा करके उनके इलाके में पानी की सुविधा दी जाए। वहीं कच्ची गलियों को पक्का किया जाए। गांव सुल्तानविंड की कच्ची सड़कें। (दाएं) इलाके में डाली गई वाटर सप्लाई की पाइप, जिसमें पानी नहीं आता है। ^सुल्तानविंड में 285 करोड़ का प्रोजेक्ट तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय में पूरा किया गया था। उन्होंने उस सरकार के रहते कामों को इस बार पूरा किया है। इलाके में लोगों की सुविधा के लिए उस समय वाटर सप्लाई पाइप लाइन डाली गई थी। वह हलके के विधायक है लोगों ने उन्हें चुना है, सुल्तानविंड में रहती कच्ची सड़कों को बनाया जा रहा है। वहीं, वाटर सप्लाई भी जल्द शुरू की जाएगी। सभी रहते काम पूरे किए जाएंगे। ताकि लोगों को कोई समस्या न आए। – इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक हलका दक्षिण।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *