रेसकोर्स रोड के चौक में सीवरेज जाम होने के कारण बदबू के हालात बने हुए है। जिस कारण लोग परेशान है। विजय आनंद और दिलबाग सिंह ने बताया कि रेसकोर्स रोड चौक में पिछले चार दिन से सीवरेज जाम है। सीवरेज जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके चलते वाहनों के पानी से गुजरने के साथ गंदे पानी के छींटे लोगों पर पड़ते हैं। वहीं दूसरी तरफ इलाके में गंदगी के कारण बदबू फैल चुकी है। लोगों ने नगर निगम से इस समस्या का हल करना करवाने की मांग की है।


