दशमेश नगर में मां-बेटे के साथ किया झगड़ा, रात को घर के बाहर कार के शीशे तोड़े

भास्कर न्यूज |अमृतसर मजीठा रोड के अधीन आते दशमेश एवेन्यू निवासी मां-बेटे के साथ 2 युवकों ने झगड़ा करने के बाद घर के बाहर स्कूटी सवार 3 अज्ञात युवकों को भेजकर खड़ी कार का शीश तुड़वाया। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल पर विदेशी नंबर से फोन आया, जिसमें आरोपी ने गैंगस्टर लंडा और अर्श डल्ला का नाम लेते हुए जान से मारने और बम फेंकने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित राघव महाजन ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है और बिजनेस करता है। सिटी के दशमेश नगर में उसका घर है, जहां उसकी मां अकेली रहती हैं। वह घर आया था और एक जगह पर उनका काम चल रहा है। 10 जनवरी रात को 2 युवक आए और लेबर के साथ मारपीट करते हुए काम बंद करने के लिए कहा। जब लेबर ने उन्हें सूचना दी तो माता के साथ मौके पर गया। जहां आरोपियों ने झगड़ा करते हुए जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों से पहले से कोई रंजिश नहीं है। लेकिन वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पीसीआर बुलाकर शिकायत भी दर्ज करवाई। फिर उसी दिन रात को आरोपियों ने स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों को उसके घर के बाहर भेजा, जिन्होंने उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। अब 11 जनवरी को विदेशी नंबर से कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *