धर्म जागरण ने दिल्ली की तर्ज पर पुजारियों के लिए के लिए मांगा मासिक वेतन

अमृतसर| दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी की तरफ से वहां के पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपए मासिक वेतन के एलान के बाद पंजाब में भी इसकी मांग उठने लगी है। रविवार को धर्म जागरण विभाग ने इस बाबत बैठक करके सूबा सरकार से पंजाब के पुजारियों के लिए भी दिल्ली की तरह से उक्त वेतन देने की मांग की गई। विभाग प्रमुख राजकुमार शर्मा की अगुवाई में सचिन मेहरा के आवास पर हुई बैठक में शर्मा ने आप सरकार से कहा कि वहां चुनावी लाभ के लिए ऐसा कर रहे हैं तो पंजाब को भी उसका हक दें। उनका कहना है कि यहां के पुजारियों का गुजारा भी बड़ी मुश्किल से हो रहा है। उनका कहना है कि पुजारी/पंडित सनातन के रीढ़ की हड्डी हैं और वह लोग कर्मकांड के साथ सभी के सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। इस मौके पर लोगों से चाइना डोर के बहिष्कार की भी अपील की गई। बैठक में कुलदीप भगत, गगन भाटिया, संजीव कुमार, राकेश मेहरा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *