दुर्ग्याणा तीर्थ में खिचड़ी भोग एक महीने से चल रहा है। जिसके तहत रविवार को मुख्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान श्री कृष्ण, राम दरबार और श्री लक्ष्मी नारायण जी के अलग-अलग रूप धारण करवाए गए। दुर्ग्याणा कमेटी के आदेशों पर मंदिर के मुख्य पुजारी ओम प्रकाश जी ने भगवान का अति सुंदर स्वांग रचा। जिसे देखकर माथा टेकने आए भक्तजन दंग रह गए। मंदिर के कपाट सुबह खुलते ही पंडितों ने भगवान की आरती उतारी और सुंदर शिंगार किया। मंदिर के मुख्य तीनों दरबारों में विराजमान भगवान के विग्रहों का अलग-अलग स्वांग रचा।
पंडितों द्व्रारा खिचड़ी भोग में भगवान श्री नारायण जी को श्री लक्ष्मी जी के वस्त्र पहना कर मोहिनी का रूप धारण करवाया। वहीं भगवान श्री कृष्ण दरबार में कालिया नाग बनाया। कालिया नाग के फन पर छोटे भगवान कृष्ण जी को नचाया। जिससे लगे कि भगवान ने कालिया नाग को अपने वश में कर लिया है। वहीं राम दरबार में भगवान राम जी काल राजतिलक किया गया। राम दरबार को कलियों से सजाया गया। वहीं शाम को भक्तों की तरफ से हरिनाम संकीर्तन करके प्रभु का गुणगान किया। इसके बाद भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया।


