आपसी रंजिश में पड़ोसी युवक को पीटा:बीच-बचाव में आए माता-पिता को भी लात-घूसें मारे, दोनों मॉल में साथ काम करते

अजमेर के नसीराबाद रोड स्थित निजी कंपनी के मॉल के दो कर्मचारियों का झगड़ा मारपीट में बदल गया। एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे लड़के के घर जाकर हमला किया। बीच-बचाव में आए परिजन से भी मारपीट की। घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल ले जाया गया। काम के दौरान पड़ोसी करता था परेशान
पीड़ित के भाई दुर्गा कॉलोनी, गढ़ी मालियान निवासी निखिल सोनी ने बताया कि उसका भाई मयंक और पड़ोसी शिवम नसीराबाद रोड पर आड़ी पुलिया के पास एक निजी कंपनी के मॉल पर काम करता है। शिवम काम के दौरान मयंक पर छींटाकशी कर परेशान करता था। इस बारे में मयंक ने बताया था। इसके बाद शिवम को समझाया था लेकिन वह झगड़े पर उतारू हो गया। बीच-बचाव करने आए परिवार को भी पीटा
कंपनी के मॉल सुपरवाइजर को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने शिवम का ट्रांसफर कंपनी के दूसरे मॉल पर कर दिया। इससे शिवम और ज्यादा नाराज हो गया। इस रंजिश को लेकर शिवम, उसके परिजन और दोस्तों ने मिलकर घर जाकर मयंक पर हमला कर दिया। मां-पिता और वह खुद बीच-बचाव के लिए गया तो उनसे भी डंडे व लात घूंसों से मारा। पीड़ित पक्ष की सूचना पर आदर्शनगर थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और घायलों के बयान लिये।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *