सहायक अध्यापक संघ का 22 वां स्थापना दिवस बगोदर में 14 को

भास्कर न्यूज|बगोदर सहायक अध्यापक महासंघ की 22वां स्थापना दिवस बगोदर उच्च विद्यालय प्रांगण में 14 जनवरी को मनाया जाएगा। जिसमें जिले के तमाम प्रखंडों के सहायक अध्यापकों का जुटान होगा। इसके लिए बगोदर, सरिया के विभिन्न संकुलों में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की सफलता के लिए तमाम सहायक अध्यापकों को बगोदर में अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील लोगों से की गई है। स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि रामगढ़ जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, बोकारो जिला अध्यक्ष नारायण महथा, कोडरमा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र राय, धनबाद जिला अध्यक्ष तुलसी राम महतो, हजारीबाग जिला अध्यक्ष चंदन मेहता होंगे। कार्यक्रम की जानकारी नारायण महतो ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *