सड़क दुर्घटना में दो महिला जख्मी

गिरिडीह| मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के प्रेम नगर बनियांडीह मुख्य मार्ग पर रविवार शाम को टोटो के अनियंत्रित होकर दुर्घटना हो जाने से टोटो पर सवार बनियाडीह निवासी 25 वर्षीय किरण देवी, बगुलवाटांड़ निवासी 43 वर्षीय मुनियां देवी गंभीर रुप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जख्मी महिला के परिजनों ने कहा िक दोनों महिला पपरवाटांड़ से टोटो पर सवार होकर बनियाडीह जा रही थी। इसी क्रम में प्रेम नगर बनियाडीह सड़क पर टोटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *