भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह शहर में ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा चौक के पास जागरूकता अभियान के तहत वाहनों को ड्रंक एंड ड्राइव टेस्ट, ओवर स्पीडिंग, सीट बेल्ट, हेलमेट,ड्राइविंगला इसेंस की जांच की। जिन वाहनों के कागजातों में त्रुटि मिली। उनमें कई बाइक, चारपहिया वाहनों का ऑनलाइन जुर्माना लिया गया। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा हैंड बुक, हिट एंड रन एवं गुड सेमेरिटन पंपलेट लोगों को देकर यातायात नियमों का जानकारी दी जा रही है। मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर दुगन टोपनो, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो. वाजिद हसन एवं ट्रैफिक पुलिस इमरान, शुभम, रवि एवं अजय मौजूद थे। भास्कर न्यूज | गिरिडीह जिले में जनवरी में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। लेकिन जनवरी माह के ही 12 दिनों के अंदर जिले के चार अलग-अलग स्थानों पर अनियंत्रित भारी वाहनों ने बाइक सवारों को रौंद डाला। जिसमें 5 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत जिले में भर में बाइक चालकों को हेलमेट और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने को लेकर जागरुक किया जा रहा है। लेकिन जिस तरह से वाहन जिले के प्रमुख स्टेट और नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित तरीके से चलती है। इसे लेकर कोई ठोस पहल होता नहीं दिख रहा है। जिससे लगातार लोगों की जाने जा रही है। जबकि हर हाइवे पर ट्रैफिक नियमों को लेकर बोर्ड और गति सीमा के बोर्ड लगे हुए हैं। उसके बाद भी हादसे ओवर स्पीड की वजह से हो रही है। सड़क पर घनी आबादी वाले इलाके मंे येलो ब्लिंकर भी लगे हुए है। उसके बाद भी ब्लिंकर पर भारी वाहन चालकों की नजर नहीं जाती है और लगातार हादसे हो रहें हैं। 7 जनवरी को कोडरमा से गिरिडीह की ओर तेज गति में जा रही ट्रक ने खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय के पास बाइक सवार विक्की स्वर्णकार को चपेट मंे ले िलया। उस हादसे को अंजाम देकर भागने के चक्कर में करीब एक किलोमीटर आगे महाराजा होटल के पास सयमंदवा के रहने वाले शंकर मरांडी और उसकी पत्नी फूलमुनी मुर्मू को भी ट्रक ने चपेट मंे ले लिया। िजससे तीनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। गिरिडीह-डुमरी नेशनल हाइवे 114 ए में पालगंज मोड़ के पास 9 जनवरी की शाम को एक भारी वाहन के चकमा देने की वजह से बाइक सवार दो युवक सड़क के किनारे बने डिवाइडर से जाकर टकरा गए थे। जिसमें नारायण कोल नामक युवक के की मौत हो गई थी। जबकि राजेश कोल जख्मी हो गया था। रात में चल रही है ओवर स्पीड की जांच : डीटीओ शैलेश कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि लगातार भारी वाहनों से हो रहे सड़क हादसे की जानकारी मिली है। रात में ओवर स्पीड की जांच के लिए टीम निकल रही है। वहीं वाहनों को जांच कर उन पर कार्रवाई भी की जा रही है। ताकि सड़क पर निर्धारित स्पीड में ही भारी वाहनों को परिचालन हो। इसे लेकर फाइन भी काटा जाएगा। वहीं जिन स्थानों पर हादसे हुए हैं। उसका स्थलीय जांच भी सड़क सुरक्षा की टीम से करवायेंगे, ताकि कुछ सुधार हो सके।


