जिला प्रमुख बोले-अरावली कोर्ट का प्रकरण,कुछ नहीं कह सकते:चौधरी चरण सिंह की पर्तिमा का माल्यार्पण

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के पर शहर के सर्किट हाउस के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया और चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद किया। जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने उनके किसान हितैषी विचारों और नीतियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर ने अरावली के सवाल पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।कहा-अरावली कोर्ट का प्रकरण उस पर हम और आप कुछ नहीं कह सकते है। और मैने अभी कागज पड़े भी नहीं है पढ़कर ही कुछ कह पाएंगे। विचार गोष्ठी में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह गडुरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस. आर. यादव, समिति से जुड़े पदाधिकारी मोरध्वज चौधरी सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने किसानों को मजबूत करने के लिए अनेक नीतिगत फैसले लिए, जिनका लाभ आज भी देश के किसान वर्ग को मिल रहा है। जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह गडुरा ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई और सत्ता में रहते हुए किसान हितों को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की सोच और विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का समापन उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *