राज्यमंत्री की जांच में पोड़ी-मनकहरी सड़क खराब:ठेकेदार का पंजीयन 1 साल के लिए निरस्त, टेंडर में प्रतिबंध

सतना में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी द्वारा गुणवत्ता जांच में सड़क खराब पाए जाने के बाद ठेकेदार राजेश कुमार कैला का पंजीयन एक साल के लिए निरस्त कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने ठेकेदार पर शासकीय निर्माण से जुड़े टेंडर में शामिल होने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई पीडब्ल्यूडी मंत्री तक शिकायत पहुंचने के बाद की गई। पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री सतना बीआर सिंह के 21 दिसंबर को भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर संभागीय अधीक्षण यंत्री रीवा केके लक्षे ने यह निर्णय लिया। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के बाद एसडीओ एमके त्रिपाठी और उपयंत्री सुरेंद्र सिंह ने पोड़ी-मनकहरी सड़क का निरीक्षण किया। सड़क के खराब हिस्सों को श्रमिकों और पोकलेन मशीन की मदद से उखड़वा दिया गया है। सुधार नोटिस के बावजूद काम नहीं हुआ राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की आपत्ति के बाद कार्यपालन यंत्री बीआर सिंह ने ठेकेदार राजेश कुमार कैला के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा था। इसमें बताया गया कि 15 दिसंबर को एसडीओ एमके मिश्रा और उपयंत्री सुरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया था, जिसमें किमी 3/10 से 3/4 के बीच पीएमसी अमानक स्तर की पाई गई थी। ठेकेदार को सुधार के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन उसने कार्य नहीं कराया। ठेकेदार के अन्य कार्य और स्थिति 21 दिसंबर को राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के निरीक्षण में भी सड़क अमानक पाई गई। ठेकेदार राजेश कुमार कैला के पास कुल 10.3 किलोमीटर की पांच अन्य सड़कों का निर्माण कार्य भी है। अधीक्षण यंत्री पीडब्ल्यूडी संभाग रीवा केके लक्षे ने बताया कि कार्यपालन यंत्री सतना के प्रस्ताव के आधार पर ठेकेदार राजेश कुमार कैला का पंजीयन एक वर्ष के लिए निरस्त किया गया है। वे अब शासकीय निर्माण से संबंधित किसी भी निविदा में भाग नहीं ले सकेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस संबंध में अभी किसी भी इंजीनियर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *