सिंगरौली में घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर तक:ठंड का असर जारी, न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस

सिंगरौली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर 20 मीटर रह गई। न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। सोमवार रात भी तापमान इसी स्तर पर रहा, जिससे सड़क और खुले इलाकों में अधिक ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग ने वाहन चालकों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने और हेडलाइट व फॉग लैंप का उपयोग करने की सलाह दी है। जिले की प्रमुख तहसीलें सिंगरौली, सरई, बैढ़न, देवसर और चितरंगी भी ठंड की चपेट में हैं। इन तहसीलों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद ठंड का असर बना हुआ है। गर्म कपड़ों में दिखे नगरवासी सुबह के समय कोहरे और ठंड के कारण स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र और ड्यूटी पर जाने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। ठंड बढ़ने से अस्पतालों में सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। प्रशासन ने नागरिकों से बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाने का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *