गौतम अडानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने आए:अडानी समूह छत्तीसगढ़ में 65 हजार करोड़ रुपए का करेगा निवेश, सीएसआर में देगा 10 हजार करोड़

छत्तीसगढ़ में अडानी समूह 65 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने जा रहा है। इसके साथ ही अडानी समूह शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 10 हजार करोड़ रुपए सीएसआर में भी देगा। निवेश को लेकर अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने आए। मुलाकात के दौरान अडानी ने बताया रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए अडानी समूह की 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश की योजना है। इस परियोजना से छत्तीसगढ़ की विद्युत उत्पादन क्षमता में अतिरिक्त 6,120 मेगावाट की वृद्धि होगी। सीमेंट उद्योग में भी 5 हजार करोड़ रुपए निवेश करेगा। मुलाकात के दौरान सीएम और अडानी के बीच छत्तीसगढ़ में रक्षा उपकरण निर्माण, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। ITI पाठ्यक्रम बदला जाए
अडानी समूह प्रदेश के युवाओं में रोजगार आधारित कौशल विकास के लिए काम करेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि आईटीआई में पाठ्यक्रम को डिजाइन किया जाना चाहिए ताकि स्थानीय युवाओं को पर्याप्त अवसर मिले। अडानी समूह छत्तीसगढ़ में शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा देने के लिए स्किलिंग एक्सीलेंस स्कूल और नवा रायपुर में प्रीमियम स्कूल भी खोलेगा। अडानी समूह स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने पर भी काम करेगा। एम्स रायपुर और मेकाहारा अस्पताल के पास मरीजों के परिजनों के लिए एक हजार बेड डॉर्मिटरी की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *