लुधियाना में बहू पर फेंका ‘जहरीला पदार्थ:घर खाली करने के लिए करते थे तंग परेशान,ससुर और ताया ससुर पर मामला दर्ज

लुधियाना शहर के नौ लखा गार्डन कॉलोनी इलाके में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता को घर से बेदखल करने के लिए उसके ससुर और ताया ससुर ने उस पर कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ फेंक दिया जिससे महिला का शरीर बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। रसोई में काम कर रही थी बहू ,तभी हुआ हमला पीड़िता गुड़िया पत्नी अक्षित जैन ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह परिवार के साथ नौ लखा गार्डन कॉलोनी में रहती है। उसके ससुर संजय जैन और ताया ससुर रजनीश जैन घर के नीचे वाले हिस्से में रहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपी काफी समय से उसे घर खाली करने के लिए तंग परेशान कर रहे थे और आए दिन लड़ाई-झगड़ा करते थे। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस को बताया घटना 21 दिसंबर सुबह करीब 10:00 बजे की है।गुड़िया अपनी रसोई में काम कर रही थी तभी आरोपियों ने उस पर कोई जहरीला पदार्थ फेंक दिया। पदार्थ गिरते ही गुड़िया का शरीर जलने लगा और वह दर्द से चिल्लाने लगी। पुलिस की कारवाही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संजय जैन और रजनीश जैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 115(2),धारा 124(2),धारा 3(5) धाराओं के तहत केस दर्ज किया है । जांच जारी है: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और इस्तेमाल किए गए पदार्थ के सैंपल लिए जाएंगे। फिलहाल आरोपियों की पड़ताल जारी है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *