डूंगरपुर में नेशनल हाईवे के किनारे अतिक्रमण:सागवाड़ा तहसीलदार ने रुकवाया चारागाह भूमि पर परकोटा निर्माण

डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र के जेठाना गांव में नेशनल हाईवे-927 ए के किनारे चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को सागवाड़ा तहसीलदार ने रुकवा दिया।
तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को बंद करवाया और इसमें इस्तेमाल किए गए औजारों को जब्त कर लिया। जेठाना गांव में डूंगरपुर-बांसवाड़ा नेशनल हाईवे मार्ग के किनारे खसरा नंबर 1883 स्थित चारागाह भूमि पर अशोक पाटीदार द्वारा अवैध रूप से परकोटा बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा था। पटवारी पूनम सेवक ने अशोक पाटीदार को कई बार अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने इसे जारी रखा। भविष्य के लिए किया पाबंद
मामले की सूचना मिलने पर तहसीलदार डॉ. रमेशचंद्र वडेरा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया और निर्माण में प्रयुक्त औजारों को जब्त कर लिया।
इस दौरान तहसीलदार ने संबंधित लोगों को भविष्य में चारागाह भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने के लिए पाबंद किया। तहसीलदार डॉ. वडेरा ने स्पष्ट किया कि सरकारी एवं चारागाह भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *