वंदे भारत एक्सप्रेस की सीटें खराब होने की शिकायत:रेलवे ने तुरंत एक्शन लेने को कहा; आज इंदौर से प्रयागराज एक्सप्रेस लेट चलेगी

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस में अब तकनीकी खामियों की शिकायतें सामने आने लगी हैं। इंदौर-नागपुर वंदे भारत (20911) में सफर कर रहे एक यात्री ने सीट के रिक्लाइन न होने की शिकायत सोशल मीडिया पर दर्ज कराई है। इंदौर से नागपुर के लिए सोमवार 6.10 बजे रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन में सवार हुए यात्री निलेश वाघमारे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत करते हुए लिखा कि C-14 कोच में उनकी सीट नंबर 9 रिक्लाइन नहीं हो रही है। इतनी ज्यादा राशि देने के बाद भी इस परेशानी से उनकी 8 घंटे की यात्रा बेहद परेशानी भरी होगी। उन्होंने रेलवे की आधिकारिक हैंडल रेलवे सेवा को टैग कर मदद मांगी। शिकायत सामने आते ही रेलवे सेवा ने रतलाम डीआरएम को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए शिकायत दर्ज की। इस घटना ने वंदे भारत जैसी हाई-प्रोफाइल ट्रेन में मेंटेनेंस और क्वालिटी चेक को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि प्रीमियम किराया लेने वाली ट्रेनों में सीट जैसी बुनियादी सुविधा का खराब होना बेहद आपत्तिजनक है। प्रयागराज एक्सप्रेस लेट चलेगी गाड़ी संख्या 14115 डॉ. अम्बेडकर नगर–प्रयागराज एक्सप्रेस आज अपने निर्धारित समय 11:15 बजे के स्थान पर 15:15 बजे प्रस्थान करेगी। हालांकि ट्रेन के अपने तय समय से देरी से चलने के पीछे की वजह रेलवे ने ऑपरेशनल कारण बताए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *