छतरपुर में बाइक चलाते समय युवती ने किए स्टंट:सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो; पुलिस ने चालान किया

छतरपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ कही जाने वाली आरती साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरती साहू को हाईवे पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है, जो न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। यह वीडियो ‘it’s aarti sahu’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और पसंद किया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के स्टंट कानूनन अपराध की श्रेणी में आते हैं। यातायात पुलिस ने चालान किया
वीडियो वायरल होने के बाद आरती साहू का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वे कह रही हैं कि मैंने हाईवे पर बाइक से स्टंट किया था, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काटा है। मैं लोगों से अपील करती हूं कि इस तरह से स्टंट ना करें गाड़ी सुरक्षित और व्यवस्थित चलाएं वरना घटना दुर्घटना घट सकती हैं। सीएसपी की अपील- ऐसे स्टंट न करें
छतरपुर सीएसपी अरुण सोनी ने आमजन से अपील की कि हाईवे और सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी प्रकार के स्टंट, जन्मदिन समारोह या अन्य गतिविधियां न करें, क्योंकि इससे गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नजर रख रही है। हाईवे पर स्टंट करने, वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *