अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने जेएलएन अस्पताल में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अस्पताल से मलवा उठाने के दौरान अस्पताल का कबाड़ चोरी किया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है। कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के अनुसार जेएलएन अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले में मुकदमा दर्ज का टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पालरा निवासी भीम सिंह(23) पुत्र कान सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी से उसके अन्य साथियों के संबंध में भी पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने जेल और अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य व मलवा उठाने के कार्य का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कबाड़ चोरी कर अस्पताल परिसर से ट्रैक्टर में भरकर ले गया था। आरोपी से पूछताछ जारी है। यह खबर भी पढ़े…. जेएलएन हॉस्पिटल में चोरी की वारदात:अधीक्षक ने निर्माण एजेंसी पर लगाया आरोप, मामला दर्ज


