प्रतापगढ़ | राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की प्रांतीय योजना बैठक उदयपुर स्थित प्रांत कार्यालय में हुई। अध्यक्षता परिषद के प्रांत अध्यक्ष भीम सिंह सुरावत ने की। अखिल भारतीय ग्राम विकास अधिकारी वनवासी कल्याण आश्रम के बिंदेश्वर ने मार्गदर्शन प्रदान किया। संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई। महत्वपूर्ण निर्णय के तहत घनश्याम शर्मा रायपुर को चितौड़गढ़ विभाग मंत्री का दायित्व सौंपा गया। चितौड़गढ़ विभाग में तीन जिलों चितौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीण्डर का समन्वय शामिल है। शर्मा इससे पूर्व प्रतापगढ़ जिला मंत्री के रूप में सफल कार्य कर चुके हैं।


