प्रतापगढ़ | पांच इमली के करमदीखेड़ा निवासी दिनेश मीणा सुबह खेत पर कृषि कार्य के दौरान अचानक तबियत खराब होने पर गिर गए, जिन्हें परिजन निजी वाहन की सहायता से जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एएसआई अमृत लाल ने बताया कि रविवार को दिनेश (37) पुत्र शांतिलाल मीणा सुबह 6:30 बजे लगभग अपने ही खेत में कृषि कार्य को लेकर गए थे। पिता शांतिलाल मीणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। मृतक दिनेश शादीशुदा होकर 1 बेटा और 3 बेटियां है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।


