कोहरे में दिनभर लिपटे रहे शहरी क्षेत्र और गांव, विजिबिलिटी घटकर 20 से 50 मीटर के बीच

भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़ जनवरी महीने में सर्दियों की सीजन में तीसरी बार रविवार को बारिश जैसा माहौल दिखाई दिया। दिनभर सूरज कभी बादलों के पीछे तो कभी कोहरे में ढका नजर आया। सुबह 11 बजे तक तो कोहरा इतना घना रहा कि विजिबिलिटी घटकर 20 से 50 मीटर के बीच रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर सर्दी का तेज असर बना रहा। दिनभर में केवल कुछ ही समय के लिए सूरज के दर्शन हुए, जबकि इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों में को सर्दी बढ़ने की संभावना है। सर्दी का यह असर 26 जनवरी तक रह सकता है। इस वजह से दिन के तापमान में कमी आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। धरियावद | क्षेत्र में रविवार को दिन का तापमान 27 डिग्री से घटकर 26.5 डिग्री तथा रात का तापमान 6.5 डिग्री पर स्थिर दर्ज किया गया। सुबह धुंध छाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई तो खेतों में फसल पर पानी की बूंदें बर्फ जैसी जम गई। शाम को 4 बजे पश्चात सर्द हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। करजू | सर्दी बढ़ने के साथ मौसम की पहली धुंध व कोहरे ने रविवार को करजू, साटोला को आगोश में ले लिया। किसान हरदयाल सिंह ने बताया ​कि सुबह सात बजे तक तो शून्य दृश्यता बनी हुई थी एवं हल्की ओस की बूंदें टपकती महसूस हो रही थी। इसके बाद कोहरे का असर धीरे-धीरे कम होने लग गया एवं सुबह 10 बजे तक कोहरा छंट गया। सूरज निकलने के बाद सर्दी से थोड़ी राहत महसूस हुई। इस दौरान दिनभर लोग गर्म कपड़ों से लदे नजर आए। “

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *