इंदिरा कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से आमजन परेशान

प्रतापगढ़| शहर के इंदिरा कॉलोनी में बीते 7 दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद होने से आमजन परेशान हैं। इस समस्या के कारण रात में लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है और उनकी सुरक्षा भी खतरे में है। लोगों ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात में कॉलोनी में अंधेरा छा जाता है, इससे लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी होती है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटें बंद होने से कॉलोनी में आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है, अपने संसाधनों की सुरक्षा को लेकर भी लोग चिंतित है। लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से अपील की है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। कई बार जन प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों को भी अवगत करवाया, लेकिन हर बार वह जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए सिर्फ आश्वासन ही देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *