चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जांच की

प्रतापगढ़ | साखथली खुर्द क्षेत्र में चिकित्सा शिविर हुआ। सरगम विजन सोसायटी प्रतापगढ़ एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में ग्राम पंचायत क्षेत्र के कई ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। शिविर में डॉ. हितेंद्र जोशी ने मरीजों को देखा और उन्हें चिकित्सा संबंधी सलाह दी। शिविर में शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच के साथ-साथ निशुल्क दवाई वितरण भी की गई। प्रधानाध्यापक नृसिंह मीणा, नरेंद्र सिंह चौहान अध्यापक, पेंशनर समाज उपशाखा के राजमल जैन ने शिविर में सहयोग प्रदान किया। अध्यक्ष भरत व्यास ने सरपंच रामलाल मीणा, चिकित्सक डॉ. हितेश जोशी, एलटी कपिल बैरागी एवं चिकित्सा टीम का अभिनंदन कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *