जैन भट्टारक यश कीर्ति विद्यालय में मिनी साइंस सेंटर की स्थापना की

प्रतापगढ़ | शहर के जैन भट्टारक यशकीर्ति उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुंबई के एक भामाशाह ने मिनी साइंस सेंटर की स्थापना की। इसमें जिले एवं आसपास क्षेत्र के साइंस के विद्यार्थी निशुल्क अवलोकन कर ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। यशकीर्ति विद्यालय के प्राचार्य दिलीप जैन ने बताया कि मुंबई के कल्पतरु ग्रुप के एमडी अनिल जैन ने 15 लाख रुपए की लागत के साइंस संबंधित उपकरण लेबोरेटरी में लगाकर प्रदान किए हैंl मिनी साइंस सेंटर प्रतापगढ़ जिले में विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए सौगात है इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी संबंधित सभी प्रकार के उपकरण लगाए गए हैं। किसी भी विद्यालय के विज्ञान के विद्यार्थी का दल मिनी साइंस सेंटर का अवलोकन कर निशुल्क ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। इस साइंस सेंटर की स्थापना से विज्ञान पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उपकरण के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करने में काफी सुविधा मिलेगी। प्रतापगढ़ में मिनी साइंस सेंटर की स्थापना करने पर कल्पतरु ग्रुप के एमडी अनिल जैन को जैन भट्टारक यशकीर्ति विद्यालय के ट्रस्टियों द्वारा भामाशाह बहुमान पत्र भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *