जामताड़ा|जामताड़ा जिले के करमाटांड़ अंचल में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत तक शत-प्रतिशत राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस संबंध में अंचल अधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश में बताया गया कि 83 ग्राम प्रधानों में से केवल 44 प्रधानों ने ही निर्धारित समय तक राजस्व अंचल नजारत में जमा किया है, जिससे प्रशासन में चिंता का माहौल है। अंचल अधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 25 जनवरी 2025 तक राजस्व जमा नहीं की गई, तो संबंधित प्रधानों का मानदेय अगले आदेश तक स्थगित कर दिया जाएगा।


