झारखंड के मौसम में फिर बदलाव शुरू हो गया है। राज्य के अधिकतर जिले में बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर चला गया है। हजारीबाग और कोडरमा में घने बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश हुई है। बादल छाने से ठंड का प्रभाव थोड़ा कम हुआ है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत बहुत लंबी नहीं रहने वाली है। ठंड की एक लहर फिर से आने वाली है। फिलहाल दो से तीन दिन की राहत है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि संक्रांति के दिन राज्यभर में घना कुहासा छा सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार आज से लेकर 16 जनवरी तक सुबह में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। लेकिन यह कुहासा दिन चढ़ने के साथ साफ हो जाएगा। न्यूनतम तापमान चढ़ने से राहत राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान एक दिन में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। वहीं अधिकतम तापमान भी 23 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहा। सबसे अधिक ठंड चाईबासा में रही। वहीं तेज धूप की वजह से डालटेनगंज सबसे गर्म रहा। डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 18 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है। बीते 24 घंटे के मौसम का हाल इधर रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जमशेदपुर का 9 तथा डालटेनगंज का न्यूनतम पर 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के अंदर में पूर्वानुमान किया है कि राजधानी में 18 जनवरी तक आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। राजधानी का तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


