तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत:ड्राइवर के गले में कांच घुसने हुई मौत, सूरजपोल थाना क्षेत्र की घटना, कार ड्राइवर फरार

उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में सरकारी फतह स्कूल के बाहर बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। घटना करीब 11 बजे की है। जब एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो के आगे का फ्रंट कांच टूटकरड्राइवर के गले में जा घुसा हादसे में ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत हॉसिपटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसने आज सुबह दम तोड़ दिया। सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी में रखवाया। कुछ देर गले में फंसा रहा कांच
पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब ऑटो ड्राइवर हनुमान जी मंदिर के बाहर से अपना ऑटो लेकर गुजर रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ऑटो का फ्रंट कांच टूटकर चालक के गले पर जा लगा और वह लहूलुहान होकर ऑटो में ही फंस गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत घायल ऑटोड्राइवर कोवाहन से बाहर निकाला और गंभीर हालत में एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अमजद, निवासी खांजीपीर, गोसिया कॉलोनी के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में शोक का माहौल छा गया। सीसीटीवी खंगालते हुए जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हादसे को अंजाम देने वाली कार की पहचान नहीं हो पाई है। इसके लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को तलाशकर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *