देश भगत यादगार हॉल में रविवार को जालंधर के लोगों ने वूलेन सेल में खूब खरीदारी की है। यहां पर पूरे परिवार की पसंद के कपड़े उपलब्ध हैं। सर्दी के सीजन की खरीदारी के लिए इस वूलन सेल में विशेष ऑफर दिए गए हैं। आयोजकों ने बताया है कि वूलन सेल को अब बढ़कर 13 जनवरी तक कर दिया गया है। यह ऐसा मौका है, जिसमें लोहड़ी पर विशेष खरीदारी की जा सकती है। यहां पर बच्चों, महिलाओं और परिवार के सभी सदस्यों के लिए कपड़े उपलब्ध हैं।


