श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर गांधी मंडप किशनपुरा चौक में 18 जनवरी को 70वां वार्षिक चौंकी व भंडारा कराया जाएगा। इस संबंध में रविवार को बैठक आयोजित की गई। प्रधान मंगत राय शर्मा और प्रोग्राम के संयोजक सतपाल सत्ती व विनोद रत्ती ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। चौकी में हरजीत हीरा एंड पार्टी बाबाजी की महिमा का गुणगान करेंगे। बैठक में महासचिव सुरिंदर प्रभाकर, कोषाध्यक्ष नरिंदर गोयल, विजय शर्मा, सुनील ठुकराल, केवल कृष्ण शर्मा, सुभाष पासी, राकेश भास्कर, हरिकिशन आनंद व अन्य मौजूद रहे।


