वैष्णो देवी मंदिर दुर्गा विहार में स्त्री सत्संग सभा द्वारा शनिवार को श्री राम मंदिर स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर संकीर्तन किया गया। महिलाओं ने विधिवत पूजन किया। इसके बाद भक्तों ने प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में महिलाओं ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। इस मौके पर तनवी धालीवाल, वन्दना, मंजू, पुष्पा, पिंकी, मीनू व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।


