सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरकर जालंधर सिटी में प्रवेश कर रहे विभिन्न शहरों के यात्री अलग ही नजारा देख रहे हैं। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के गेट के सामने लगा तिरंगा फटा हुआ है। प्रदूषण के कारण धूल मिट्टी का असर भी इस पर दिख रहा है। अब गणतंत्र दिवस भी नजदीक है। इसके बावजूद तिरंगा नहीं बदला गया है। आठ-दस मंजिला इमारत जितना ऊंचा तिरंगा कई इलाकों से दिखाई देता है। रेलवे को इसे बदल देना चाहिए।


