पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: रात का तापमान 4 डिग्री तक बढ़ा

भास्कर न्यूज | बालोद रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री का इजाफा हुआ। सुबह से दोपहर तक धूप के बीच बादल छाए रहें। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री गिरावट के आसार है। वजह यह है कि एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 9.4 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इस सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है। आज व कल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ में बादल छाए रहने का अनुमान है। कई स्थानों में बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण नमीयुक्त हवा कम आ रही है। न्यूनतम तापमान में 13 जनवरी से गिरावट होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में करीब 4 डिग्री, बालोद सहित मध्य भाग और दक्षिण भाग के जिलों में 2 डिग्री तक रात का पारा गिरने का अनुमान है। 14 जनवरी को रात का पारा 13 डिग्री के आसपास रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *