कानाेता थाने की चेतक में तैनात पुलिसकर्मियाें ने गश्त के दाैरान शनिवार रात करीब 12 बजे जामडाेली में एक घर के पास वाहनाें की बैटरी चुराते हुए दाे चाेराें काे पकड़ लिया। उनसे दाे बैटरी बरामद कर चेतक में बैठा लिया और बातचीत के बाद दाेनाें काे छाेड़ दिया। चेतक के पुलिसकर्मियाें काे पता नहीं था, उनकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गई। सुबह जब दूसरे पुलिसकर्मियाें ने सीसीटीवी फुटेज काे चेक किया ताे चेतक के ही पुलिसकर्मियाें की कार्रवाई पर सवाल खडे़ हाे गए। हालांकि रविवार दिन में कानाेता थाना पुलिस ने चाेराें काे गिरफ्तार कर वारदात के उपयाेग में लिए ऑटाे काे जब्त कर लिया। पीड़ित जामडाेली निवासी कमलेश शर्मा का कहना है कि रविवार सुबह 4 बजे जब मैजिक काे स्टार्ट किया ताे स्टार्ट नहीं हुई। बाद में बैटरी चेक की ताे नहीं मिली। दूसरी मैजिक की बैटरी भी गायब देखकर पुलिस कंट्राेल रूम में फाेन कर घटना की सूचना दी। कानाेता पुलिस ने पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में चाेर बैटरियां निकालते हुए दिखाई दिए। इसी दाैरान चेतक के गश्त आने पर पुलिसकर्मियाें द्वारा दाेनाें चाेराें काे पकड़ने और बैटरियाें काे चेतक में रखवाने की फुटेज भी सामने अा गई। इस पर चेतक में तैनात पुलिसकर्मियाें द्वारा चाेराें काे पकड़ने के बाद चेतक में बैठाकर वापस छाेड़ने पर सवाल खड़े हाे गए। चेतक पुलिस ने रात में जिन चाेराें काे पकड़ा था। रविवार काे दिन में उन्हीं चाेराें काे पकड़ा। 15 दिसंबर काे बैटरियां चाेरी, इसके बाद लगवाए कैमरे कमलेश शर्मा का कहना है कि नवंबर में पिकअप व मैजिक की बैटरियां चाेरी हाे गई थी। 15 दिसंबर काे फिर बैटरियां चाेरी हाे गईं। परेशान हाेकर 15 दिन पहले सीसीटीवी कैमरे लगवाए। तीसरी बार बैटरी चाेरी की सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद हाे गई। यदि सीसीटीवी फुटेज कैद नहीं हुई हाेती ताे तीसरी बार भी बैटरी चाेरी के मामले का पता नहीं चल पाता। “रविवार सुबह मामला सामने आने के बाद दाेनाें चाेराें काे गिरफ्तार कर वारदात के उपयाेग में लिए गए ऑटाे काे जब्त कर लिया गया। चेतक पर तैनात पुलिस कर्मियाें पर कार्रवाई की जा रही है।” -उदय सिंह यादव, थानाधिकारी कानोता


