शिविर में आवेदन के 1घंटे के भीतर पूरी हुई प्रक्रिया:बूंदी में मेहनाज बानो को मिला पीएम स्वनिधि योजना का लाभ

बूंदी नगर परिषद भवन में आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविर महावीर कॉलोनी निवासी मेहनाज बानो के लिए आर्थिक समस्याओं से राहत का माध्यम बना। उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ब्याजमुक्त ऋण का लाभ मिला।
मेहनाज बानो लाख की चूड़ियों में नग लगाने का काम करके अपना जीवन यापन करती हैं। उन्हें अक्सर आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, जिससे उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में दिक्कतें आ रही थीं। जैसे ही उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाले ब्याजमुक्त ऋण की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत इस योजना का लाभ उठाने का निर्णय लिया। उन्होंने शहरी समस्या समाधान शिविर में योजना के लिए आवेदन किया।
आवेदन भरने के मात्र 1 घंटे के भीतर ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं। उन्हें बताया गया कि योजना के तहत 15 हजार रुपए की पहली किस्त जल्द ही जारी की जाएगी। मेहनाज बानो ने कहा कि यह राशि उनके लिए काफी मददगार साबित होगी।
उन्होंने इस त्वरित सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *