सीएम और केंद्रीय मंत्री करेंगे मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन:बैतूल में चालीस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था; 15 कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा बैतूल में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड में आयोजित होगा। दोनों नेता कोठी बाजार स्थित न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड के हेलीपैड पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे कार्यक्रम स्थल जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण और कन्या पूजन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में विधायक हेमंत खंडेलवाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का स्वागत करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत करेंगे। इसके बाद विधायक हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का संबोधन होगा। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। मेडिकल कॉलेज पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा जनता को संबोधित करेंगे। 15 युका कार्यकर्ताओं को हिरासत में
भूमिपूजन से पहले 15 युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए गया है। वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ज्ञापन देने बैतूल आ रहा थे। पुलिस ने खेड़ी में रोककर उन्हें पुलिस चौकी में बैठा लिया है। टीआई नीरज पाल ने बताया कि वे अपनी मांगे नहीं बता रहे थे। वे कार्यक्रम में व्यवधान न उत्पन्न करें इसलिए उन्हें खेड़ी में हिरासत में लेकर रोके रखा गया है। हिरासत में लिए गए सोनू पांसे ने बताया उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ मे हमारे साथी अशोक उइके झल्लार, अर्जुन चौहान मीडिया प्रभारी, शुभम बारस्कर, राजू भूसुमकर एवं अन्य साथी शामिल है। सम्मान समारोह और हितलाभ वितरण कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह और हितलाभ वितरण किया जाएगा। इसके बाद प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल आभार प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री का प्रस्थान होगा। यातायात व्यवस्था में बदलाव, भारी वाहनों पर रोक कार्यक्रम को देखते हुए शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। बस, कार और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *