शिक्षकों ने 150 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर:गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल उमरिया में भामाशाह बने शिक्षक

ग्राम पंचायत उमरिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल उमरिया में शिक्षकों ने 150 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए। सर्दी के मौसम को देखते हुए यह पहल की गई। प्रिंसिपल और समस्त अध्यापकों ने मिलकर भामाशाह बनकर कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को स्वेटर प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को ठंड से बचाना था। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संदीप वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने मेवाड़ की पन्नाधाय और मारवाड़ के दुर्गादास राठौड़ जैसे ऐतिहासिक पात्रों का उदाहरण देते हुए जीवन में सेवा, त्याग और बलिदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने दूसरों के लिए जीने की सार्थकता भी बताई। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में व्याख्याता हसीना, मनोज कुमार मीणा, रोशन कुमार लोधा, दिलीप कुमार वर्मा, मोहम्मद शोएब खान, मदनलाल राठौर, अब्दुल वाहिद खान, दिनेश कुमार मेहर, विनोद कुमार, छीतर लाल दांगी, जमील अहमद, गणेश कुमार माली और राधेश्याम दांगी उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, स्थानीय पंचायत के प्रशासक अनार सिंह गुर्जर, सुरेश कुमार दांगी और बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *