डायल 112 वाहन धक्का लगाकर करना पड़ा स्टार्ट:निवाड़ी में आपात सेवा की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

निवाड़ी में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल 112 का वाहन खराब हो गया। टेहरका क्षेत्र में बीच रास्ते में बंद हुए वाहन को स्थानीय लोगों ने धक्का लगाकर चालू किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई, जब डायल 112 का वाहन अचानक स्टार्ट होना बंद हो गया। पुलिसकर्मी वाहन को चालू करने में असमर्थ रहे, जिसके बाद आसपास मौजूद नागरिकों ने मदद के लिए आगे बढ़कर वाहन को धक्का लगाया। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ माह पहले ही कई जिलों में नई डायल 112 गाड़ियां पुलिस को सौंपी थीं। इनका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचाना था, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और नागरिकों को त्वरित सहायता मिल सके। टेहरका की घटना ने आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या वाहनों की गुणवत्ता घटिया है या इनके रखरखाव की उचित व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि पुलिस की आपातकालीन सेवा के वाहन ही इस हाल में हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित सहायता की कल्पना कैसे की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *