उदयपुर-जयपुर नेशनल हाईवे के पास आज अल तड़के बड़ा हादसा हो गया। एक ओवरटेक कर रही बस को साइड देने के चक्कर में स्लीपर बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।हादसे में करीब दो दर्जन से ज्यादा पैसेंजर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया । हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। मामला मांडल थाना क्षेत्र का है।थाना क्षेत्र के उदयपुर जयपुर नेशनल हाईवे धूलखेड़ा के पास आज सुबह करीब 5- 5:30 बजे के आसपास उज्जैन से पुष्कर जा रही स्लीपर बस, ओवर टेक कर रही है दूसरी बस को साइड देने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, सूचना मिलने पर हाईवे एंबुलेंस और थाना पुलिस भी पहुंची। इन्होंने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए भीलवाड़ महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जबकि एक दर्जन से अधिक यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ये सभी यात्री रविवार रात उज्जैन से निकले थे और इन्हें आज सुबह पुष्कर पहुंचना था, इससे पहले इनकी बस हादसे का शिकार हो गई।फिलहाल हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने खुलवाया और ट्रैफिक को सुचारू करवाया।


