आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं का धरना छठें दिन भी जारी:कड़ाके की ठंड और बारिश में भी निदेशालय के बाहर डटी महिलाएं, आज करेंगी सड़क पर झाड़ू और भीख मांगने का प्रदर्शन

जयपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन लगातार छठे दिन भी जारी है। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ (एकीकृत) की महिला कर्मचारी 8 जनवरी से गांधीनगर स्थित समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हैं। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, कड़ाके की सर्दी और बारिश के बावजूद महिला कर्मचारी दिन-रात अपनी मांगों को लेकर डटी हुई हैं। पांच दिन बीत जाने के बाद भी न तो मुख्यमंत्री, न उप मुख्यमंत्री और न ही विभागीय मंत्री ने इन महिलाओं की सुध ली है। महिला बाल विकास कर्मचारी संघ की प्रदेशाध्यक्ष मधुबाला शर्मा ने बताया कि सरकार की इस उदासीनता से महिला कर्मचारियों में गहरा रोष है। अपनी मांगों को लेकर कल वे सड़क और कार्यालय परिसर में झाड़ू लगाने और भीख मांगने का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती, तो महिलाएं निदेशालय के बाहर अपना धरना जारी रखेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *