भिंड में अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा:फॉरेस्ट टीम को देखकर चालक वाहन छोड़कर भागा, ट्रैक्टर जब्त

भिंड जिले में चल रहे लकड़ी के अवैध कारोबार पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। चेकिंग के दौरान वन विभाग की टीम को ट्रैक्टर में अवैध रूप से लकड़ी ले जाते हुए देखा गया। टीम को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब्त ट्रैक्टर को वन मंडल कार्यालय में खड़ा कराया गया है। जानकारी के अनुसार, भरौली क्षेत्र में लंबे समय से लकड़ी की अवैध तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को लेकर डिप्टी वन रेंजर हरीश भदौरिया अपनी टीम के साथ निगरानी और चेकिंग पर निकले थे। इसी दौरान वैसली नदी के पास पुल के दूसरी ओर से आता हुआ एक ट्रैक्टर लकड़ी से भरा नजर आया। वाहन छोड़कर भागा चालक
जब वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, तो चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर खेतों के रास्ते भाग गया और बीहड़ में जाकर छिप गया। वन रक्षकों ने मौके पर ही ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। डिप्टी वन रेंजर हरीश भदौरिया ने बताया कि ट्रैक्टर के कागजात और लकड़ी के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यदि चालक या वाहन मालिक सामने नहीं आता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान वन रक्षक दुर्गेश राजावत, जितेंद्र यादव और प्रदीप जाटव मौजूद रहे। ट्रैक्टर जब्त किया
वन रक्षकों ने मौके पर ही ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और उसे वन मंडल कार्यालय में खड़ा कराया।डिप्टी वन रेंजर हरीश भदौरिया ने बताया कि ट्रैक्टर के मूल दस्तावेज और लकड़ी के परिवहन से संबंधित कागजातों की जांच की जा रही है। चालक या वाहन मालिक के सामने न आने की स्थिति में उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान वन रक्षक दुर्गेश राजावत, जितेंद्र यादव और प्रदीप जाटव मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *