किसान सम्मेलन का सलूंबर में सीधा प्रसारण:विधायक शांता देवी मीणा की मौजूदगी में जिलेभर से 200 किसान शामिल हुए

सरकार के दो साल पूरे होने पर मंगलवार को सलूंबर की पंचायत समिति सभागार में राज्य स्तरीय ‘किसान सम्मेलन विकसित खेती, समृद्ध किसान’ का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर से लगभग 200 किसानों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल में कृषि क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों पर बात की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कार्यक्रम स्थल से किसानों को संबोधित किया। सलूंबर में आयोजित इस सीधा प्रसारण कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शांता देवी मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ जिला कलेक्टर अवधेश मीणा भी मौजूद थे। किसानों को कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं, नई कृषि तकनीकों और विभागीय गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों को प्रत्यक्ष फायदा हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से राशि का भुगतान भी किया गया। इस अवसर पर उद्यान विभाग के उपनिदेशक पुरुषोत्तम लाल भट्ट, सहायक निदेशक गोस मोहम्मद और प्रवीण कुमार मराला, सहकारिता विभाग से ओंकार लाल सालवी सहित कृषि विभाग के सभी अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी और कृषि पर्यवेक्षक भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *