1189 किसानों को 238करोड़ से अधिक की अनुदान राशि दी:राज्य सरकार की वर्षगांठ पर डीबीटी से सोलर पंप, स्प्रिंकलर राशि ट्रांसफर

डूंगरपुर में राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने एक जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़कर 1189 किसानों के खातों में 238 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान राशि सीधे हस्तांतरित (डीबीटी) की। यह अनुदान राशि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई। इसमें तारबंदी स्थापना, फार्म पॉन्ड निर्माण, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को छात्रवृत्ति, बैलों से खेती करने वाले किसानों को अनुदान, पाइपलाइन स्थापना, कृषि यंत्र वितरण और फव्वारा संयंत्र स्थापित करने वाले किसानों को सहायता शामिल है। जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेंचा, नगर परिषद सभापति अमृतलाल कलासुआ, कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, भाजपा नेता अशोक पटेल और बंसीलाल कटारा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। अतिथियों ने इस दौरान दो किसानों को निःशुल्क सोलर पंप के वर्क ऑर्डर, तीन किसानों को मिनी स्प्रिंकलर और एक किसान को स्प्रिंकलर के लिए अनुदान राशि का प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किया। सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों ने सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और उनकी आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *