लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने जिलाध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। सीएम के गृह जिले उज्जैन नगर में संजय अग्रवाल को नगर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने अग्रवाल के नगर अध्यक्ष बनने का पत्र जारी किया है। घोषणा के बाद संजय अग्रवाल ने कहा- मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता ओ नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। मैं 1983 से विद्यार्थी परिषद का कार्य करता आया हूं। मैं पार्टी संगठन और मुख्यमंत्री जी का आभार मानता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उन्होंने जो जिम्मेदारी दी है, उसको पूरी निष्ठा से पूरा करूंगा। कई पदों पर रह चुके हैं अग्रवाल
संजय अग्रवाल का दाल-बेसन के व्यापारी हैं। वे भाजयुमो में नगर अध्यक्ष, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला महामंत्री, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, नगर मंत्री समेत कई पदों पर रह चुके हैं। अभी नगर जिला महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा
बीजेपी जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान जिले में करने के लिए पर्यवेक्षक और निर्वाचन अधिकारी सहमत नहीं थे। अब जिलेवार जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान जिला निर्वाचन अधिकारियों के पत्रों से किया जाएगा। सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन का अध्यक्ष घोषित किया गया है।


