इंदौर की पहचान ऐतिहासिक गोपाल मंदिर को अफसरों ने शादी समारोह के लिए किराए पर दे डाला। रविवार को इसे मैरिज गार्डन की तरह सजाया, शादी की रस्में की, मेहमानों को भोजन भी कराया। शाम को जब हंगामा मचा तो प्रशासन हरकत में आया। देर रात संभागायुक्त दीपक सिंह ने जांच के आदेश दे दिए। एडीएम ज्योति शर्मा को जांच सौंपी गई है। अहम बात यह है कि संभागायुक्त के अधीन माफी विभाग के अधिकारी विनोद राठौर ने ही इसकी अनुमति दी थी और बाकायदा 25 हजार रुपए की रसीद काटी। यहां राजकुमार अग्रवाल ने अपने बेटे की शादी कराई। शादी के लिए मंदिर के गर्भगृह के सामने वाले हिस्से को मंडप की तरह सजाया गया। इससे दर्शन करने पहुंचे भक्तों को परेशानी हुई। मंदिर परिसर के आसपास टेंट लगा कर सड़क भी रोक दी गई। आसपास वाहन पार्क किए, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ। मंदिर में ही भोजन भी करवाया। आयोजन के लिए अनुमति ली थी। माफी अधिकारी को यह भी बता दिया था।’ – राजकुमार अग्रवाल, (जिनके परिवार में शादी थी) अग्रवाल परिवार को धार्मिक आयोजन के लिए अनुमति दी थी। शादी कर उन्होंने उल्लंघन किया है।’ – विनोद राठौर, माफी अधिकारी शिकायत मिली है। यह हेरिटेज है। सभी बिंदुओं पर एडीएम ज्योति शर्मा को जांच करने को कहा है।’ – आशीष सिंह, कलेक्टर


