बूंदी कलेक्ट्रेट में हुआ जिला स्तरीय किसान सम्मेलन:वीसी के जरिए राज्य स्तरीय सम्मेलन दिखाया गया, कलेक्टर समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

बूंदी में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन ‘उन्नत खेती समृद्ध किसान’ का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को दिखाया गया।
मंगलवार को हुए इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। दरअसल राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के किसानों को लगभग 3200 करोड़ रुपए से अधिक का लाभ दिया। यह घोषणा नागौर की मेड़ता सिटी के डांगावास में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन ‘उन्नत खेती समृद्ध किसान’ में की गई। इस सम्मेलन में कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं, कृषि आदान-अनुदान योजना, पीएम आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना के तहत किसानों के खातों में सीधे पैसे हस्तांतरित किए गए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से यह राशि किसानों के खातों में भेजी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *