NH-48 पर दो कारों में टक्कर, आग लगने की सूचना:प्रशासन ने किया मॉकड्रिल, देरी से पहुंचने वाले अधिकारियों को दिए निर्देश

जिला प्रशासन परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग चिकित्सा तथा स्वास्थ्य विभाग नेशनल हाईवे 48 पर बिछीवाड़ा में 2 कार के आपस में टक्कर के बाद उसमें आग लगने की घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना पर कई विभाग अलर्ट होकर मौके पर पहुंचे, लेकिन मॉकड्रिल का पता लगने पर राहत की सांस ली। वहीं, देरी से आए अधिकारियों को रिस्पॉन्स टाइम को सुधारने के निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल में बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर 2 कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत के बाद आग लगने की सूचना दी गई। एम्बुलेंस 108 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई ।सभी तरह की सहायता समय पर पहुंच गई। मॉकड्रिल में उपखंड अधिकारी शाहीन अंजुम, परिवहन अधिकारी अभिषेक शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, परिवहन निरीक्षक NHAI की और से अन्ना दुराई, वीरेंद्र सिंह शक्तावत, बिछीवाड़ा थाना अधिकारी सीआई कैलाश चंद्र सोनी, ट्रैफिक इंचार्ज हेमराज मीणा, हेड कॉन्स्टेबल सिद्धराज सिंह, शिवराम, लोकेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह राव, नायब तहसीलदार अनिल पंड्या मौजूद रहे। मॉकड्रिल का पता लगने पर सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान परिवहन अधिकारी अभिषेक शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान ट्रैफिक इंचार्ज हेमराज मीणा ने वाहनों के ड्राइवर को लेन में चलने के नियम बताएं। वहीं, गाड़ी चलाते समय आवश्यक बातों के लिए जागरूक किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *