बूंदी के नैनवां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बम्बूली में छात्रों और बुजुर्गों को सर्दी से राहत प्रदान करने के लिए गर्म कपड़े और जूते वितरित किए गए। अजय सांगी कृष्णा ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड, फीडिंग हैंड्स और विकास बैराठी बिनी परिवार की ओर से यह सामग्री बांटी गई। इस पहल के तहत, बम्बूली और बंजारी बावड़ी के कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को जर्सियां और जूते दिए गए। इसके अतिरिक्त, बुजुर्ग महिला-पुरुषों को स्वेटर, मफलर और कैप वितरित किए गए। ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने इस कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान, बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने परिजनों व गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर फीडिंग हैंड्स के पंकज जैन और अमरदीप सोनी के साथ बम्बूली प्रधानाचार्य सोहनलाल प्रजापत, उपप्राचार्य राधेश्याम सैनी, शिक्षक संघ राष्ट्रीय नैनवां अध्यक्ष पंकज जैन, एसडीएमसी अध्यक्ष हुकमचंद योगी, शारीरिक शिक्षक रणजीत सिंह, शुभम सिंघल, कमलेश नागर, भोलाशंकर गौड़, मनीष पारीक, शंभूलाल नागर, भेरूलाल मीणा, रामजस मीणा, मुकेश मीणा सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।


